Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
🌾 DROUGHT RELIEF 2026
Muslim Welfare Association

मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन की संगठनात्मक बैठक संपन्न, पिंपरी-चिंचवड़ और मुंबई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

September 24, 2026
मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन की संगठनात्मक बैठक संपन्न, पिंपरी-चिंचवड़ और मुंबई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
Share on Whatsapp

मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन के नवी मुंबई स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पिंपरी-चिंचवड़ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (उद्योग सेल) शेखलाल नदाफ, पिंपरी-चिंचवड़ शहराध्यक्ष हाफिज जावेद सलगर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार और आगामी कार्यों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।

इसी अवसर पर मुंबई जनरल सेक्रेटरी (नॉर्थ ईस्ट) सूफी गुलाम खान, दिंडोशी विधानसभा अध्यक्ष नदीम शेख तथा उनकी पूरी संगठन टीम ने भी मुलाकात की। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।

पिंपरी-चिंचवड़ में नई नियुक्तियां

संगठन की ओर से पिंपरी-चिंचवड़ शहर में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

  • अकबर (मुज़म्मिल) शमशेर शेख — युवा अध्यक्ष, पिंपरी-चिंचवड़ शहर
  • शेख कलीम इस्माइल — युवा उपाध्यक्ष, पिंपरी-चिंचवड़ शहर
  • गुडुबादाशा नबीलाल वलीकर — कोषाध्यक्ष, पिंपरी-चिंचवड़ शहर
  • एहसान मस्तान खान — उप कोषाध्यक्ष, पिंपरी-चिंचवड़ शहर
  • अब्दुल खालिद शेख — संगठक, पिंपरी-चिंचवड़ शहर

मुंबई में भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

मुंबई शहर में भी संगठन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

  • अब्दुर रशीद मोहम्मद इशाक अंसारी — मुंबई कार्याध्यक्ष
  • शाहजहां जोहर अली अंसारी — 172 विधानसभा महिला अध्यक्ष
  • आयशा जोहर अली अंसारी — युवती मुंबई अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पदाधिकारियों से समाजहित और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर अनिस मुलाणी, सय्यद नदाफ, हाफिज रियाज, हाफिस सलीम, मुफ्ती जमीर, इमरान नदाफ और मेहबूब शेख सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

भोकरदन में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यक्रम, तीन पदाधिकारियों की नियुक्ति

Next Post

मुस्लिम वेल्फेअर एसोसिएशन ने बढ़ाया शिक्षकों का मान, लातूर में 50 शिक्षकों को मिला सम्मान

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates