Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
🌾 DROUGHT RELIEF 2026
Muslim Welfare Association

मुस्लिम वेल्फेअर एसोसिएशन ने बढ़ाया शिक्षकों का मान, लातूर में 50 शिक्षकों को मिला सम्मान

September 28, 2026
मुस्लिम वेल्फेअर एसोसिएशन ने बढ़ाया शिक्षकों का मान, लातूर में 50 शिक्षकों को मिला सम्मान
Share on Whatsapp

मुस्लिम वेल्फेअर एसोसिएशन, महाराष्ट्र की लातूर शाखा की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग के मार्गदर्शन एवं महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अजमत खान के नेतृत्व में ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। जयक्रांति कॉलेज, लातूर में आयोजित समारोह में जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में लातूर जिले के 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सिने अभिनेता एवं महाराष्ट्र शासन के ग्राम विकास एवं पंचायत राज मंत्रालय के माननीय सहसचिव अनिल मोरे, ज्येष्ठ समाजसेवक एवं पूर्व सीनेट सदस्य प्रा. गोविंदराव घार, महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष प्रा. डॉ. रिजवान खान तथा समाजसेविका फराह नाज सहित मान्यवरों के हाथों शिक्षकों का सम्मान किया गया।

समारोह में उपस्थित मान्यवरों ने मुस्लिम वेल्फेअर एसोसिएशन की शिक्षक सम्मान पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण के साथ-साथ नई पीढ़ी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के समर्पण, सेवाभाव और शैक्षणिक योगदान को सम्मानित करने वाला यह आयोजन प्रेरणादायी रहा।

कार्यक्रम में नगरसेविका तबस्सूम शेख, महिला शहराध्यक्षा सय्यदा अजमेरीह, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक डी. बी. दाडगे, मराठवाड़ा प्रसिद्धि प्रमुख अब्दुल समद शेख और लातूर शहराध्यक्ष सलीम आळंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन की संगठनात्मक बैठक संपन्न, पिंपरी-चिंचवड़ और मुंबई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Next Post

महात्मा गांधी जयंती पर मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का सेवा अभियान, मुंब्रा-कौसा के जरूरतमंद बच्चों में फूड पैकेट्स का वितरण

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates