महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अक्कलकोट स्थित श्री राजेराव जाधव सभागृह, फत्तेसिंह चौक में 12 अक्टूबर 2026 को मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं पदनियुक्ति कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा मुस्लिम, बहुजन एवं वंचित समाज के हितों के लिए सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना था।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश उद्योग एवं इंडस्ट्री सेल के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शेख लाल नदाफ साहब, महाराष्ट्र प्रदेश रोजगार एवं नौकरी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब जावेद भाई अत्तार साहब तथा पिंपरी-चिंचवड़ शहर अध्यक्ष जनाब हाफिज जावेद मौलाली सालगर साहब सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सोलापुर शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष जनाब हाजी बड़े साहब नदाफ (सेवानिवृत्त BSF एवं NIA) तथा सोलापुर और अक्कलकोट के पदाधिकारियों की सहभागिता भी रही।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक जागरूकता और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक पहुंचने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया।
