लातूर: भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर 15 अक्टूबर को मुस्लिम वेलफेअर एसोसिएशन की ओर से लातूर में प्रेरणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी मनपा स्कूल क्रमांक 5, आनंद नगर तथा फातिमा उर्दू शेख मनपा स्कूल क्रमांक 13, काजी मोहल्ला स्थित उर्दू विद्यालयों में विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित की गईं।
यह कार्यक्रम मुस्लिम वेलफेअर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीमजी सारंग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और डॉ. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायी जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर लातूर जिला कार्याध्यक्ष खदिर मणियार, अब्दुल समद शेख, मराठवाड़ा प्रसिद्धि प्रमुख एवं शहराध्यक्ष सलीम आलंद (सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक), महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के लातूर शहराध्यक्ष दिगंबर काळे, इरफाना कुरेशी, अफशा मल्लेबारी, फातिमा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. अब्दुल कलाम ने अपने जीवन से शिक्षा, मेहनत, वैज्ञानिक सोच और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। उनके जन्मदिवस पर आयोजित इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाने तथा उनके भीतर आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाने का प्रयास किया गया।
