दशहरे के अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से लातूर के शाहू चौक में नागरिकों के लिए जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से एसोसिएशन ने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।
महाराष्ट्र राज्य सचिव अली मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को पानी वितरित किया। दशहरा सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने प्रेम, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अब्दुल समद शेख, हाजी सलीम आलंद, अकबर शेख, इंजीनियर दायमी नसीर सर, खदिर मणियार, एजाज शेख सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
