Muslim Welfare Association
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates
Donate Now
🌾 DROUGHT RELIEF 2026
Muslim Welfare Association

मालेगांव में आफ्रिन सय्यद की महिला शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति, सलीम सारंग ने सौंपा नियुक्ति पत्र

August 31, 2026
मालेगांव में आफ्रिन सय्यद की महिला शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति, सलीम सारंग ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Share on Whatsapp

मुस्लिम वेल्फेयर असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने कल मालेगांव में आफ्रिन सय्यद को महिला शहर अध्यक्ष, मालेगांव पद पर नियुक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम सारंग ने आफ्रिन सय्यद को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

आफ्रिन सय्यद की नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने को लेकर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश सचिव तथा सैफ टीवी न्यूज चैनल के संपादक अब्दुलरहमान सैफ सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

मुस्लिम वेल्फेयर असोसिएशन की ओर से आफ्रिन सय्यद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे महिला सशक्तिकरण, समाजहित तथा जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Previous Post

धुले में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन का सत्कार समारोह, सलीम सारंग ने युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर दिया जोर

Next Post

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर पठानवाड़ी में जूस वितरण, नदीम शेख व टीम ने दिया भाईचारे का संदेश

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Membership
  • Donate
  • Contact Us
  • Updates